{"_id":"5af432724f1c1b61098b8ee8","slug":"participate-icwa-essay-competition-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपको भी है लिखने का शौक तो ICWA प्रतियोगिता में लें हिस्सा और जीतें ईनाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अगर आपको भी है लिखने का शौक तो ICWA प्रतियोगिता में लें हिस्सा और जीतें ईनाम
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी लिखने का शौक रखते हैं तो इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर (आईसीडब्लूए) द्वारा तीसरी बार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारतीय विदेश नीति की जागरूकता कार्यक्रम का एक हिस्सा है। इसमें जूनियर लेवल पर 15-18 वर्ष तक के स्कूली विद्यार्थी और सीनियर लेवल पर 18-25 वर्ष तक के स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता को कराने का मुख्य उद्देश्य युवा लेखकों को अपनी रचनात्मक सोच प्रकट करने का मौका देना है। इसमें जूनियर लेवल के प्रतिभागियों को, 'भारतीय विदेश नीति के लिए जलवायु परिवर्तन क्यों आवश्यक है?' विषय पर 1500 शब्दों का और सीनियर लेवल के प्रतिभागियों को, 'क्या भारत की विदेश नीति हमारे विकास के लिए एक जरिया है?' विषय पर 2500 शब्दों का निबंध लिखना है।
विज्ञापन
निबंध अंग्रेजी भाषा में doc., docx, pdf में ही मेल करना है। अपना नाम, ईमेल, उम्र, आदि के साथ प्रतियोगिता के विषय पर आधारित लिखे गए निबंध को essayicwa@gmail.com पर 30 जुलाई तक ईमेल करें। जूनियर लेवल के प्रथम विजेता को 15000, द्वितीय को 10000 और तृतीय को 5000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही सीनियर लेवल के प्रथम विजेता को 25000, द्वितीय को 15000 और तृतीय को 10000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X