Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए पंजीकरण की आज है अंतिम तिथि, जानें आवेदन का तरीका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा 20222 कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आज पंजीकरण की अंतिम तिथि है। छात्र, शिक्षक और अभिभावकों को पीएम मोदी से लाइव जुड़ने के लिए आज MyGov.in में जाकर पंजीकरण कराना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा 20222 कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आज पंजीकरण की अंतिम तिथि है। छात्र, शिक्षक और अभिभावकों को पीएम मोदी से लाइव जुड़ने के लिए आज MyGov.in में जाकर पंजीकरण कराना होगा। इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों को परीक्षा से पहले कई मूल्यवान मंत्र पीएम की तरफ से मिलेंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2018 से आयोजित किया जा रहा है। छात्र भी इस कार्यक्रम से जुड़कर काफी प्रोत्साहित होते हैं। इसके पंजीकरण 28 दिसंबर,2021 से शुरू किया गया था। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र इस पंजीकरण प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। इन सभी के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सफल होने वाले छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पीएम नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन लाइव जुड़ने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए होगा चयन
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित विजेताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। छात्रों के लिए रचनात्मक लेखन के विषयों में स्वच्छ भारत, हरित भारत, कक्षाओं में डिजिटल सहयोग, कोविड-19 के दौरान परीक्षा तनाव प्रबंधन रणनीतियां जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है। इसी तरह से शिक्षकों के लिए नया भारत के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) विषय है, जबकि माता-पिता के लिए विषयों में बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ, सीखने के लिए आजीवन छात्रों की तड़प जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
Pariksha Pe Charcha 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट mygov.in पर जाकर लॉग ऑन करें।
- होम पेज पर उपलब्ध अभियान लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवारों के लिए एक नया पेज खुल जाएगा।
- उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
- सभी जानकारियों को भरकर और अब सबमिट पर क्लिक करें।
- अब अपने आवेदन पत्र को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा और अब उसकी जांच करें।
- अब अपने आवेदन पत्र की प्रति को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X