पाक सेना प्रवक्ता ने ट्वीट में लिखी गलत स्पेलिंग, यूजर्स बोले- आपको भी अंग्रेजी नहीं आती
- पाक सेना प्रवक्ता ने कश्मीर मुद्दे पर किया था ट्वीट
- गलत स्पेलिंग पर यूजर्स ने किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सेना के पब्लिसिटी स्टंटबाज और झूठे ट्वीट कर माफी मांगने में एक्सपर्ट मेजर जनरल आसिफ गफूर अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, पाक सेना प्रवक्ता आसिफ गफूर ने बीते दिन कश्मीर मुद्दे पर एक ट्वीट किया था। लेकिन इस ट्वीट में उनसे एक गलती हो गई, जिसके बाद वह ट्रोल हो गए।
उनके ट्वीट पर हजारों कमेंट्स हो रहे हैं। इनमें कई लोग उन्हें अपनी अंग्रेजी ठीक करने की नसीहत दे रहे हैं, तो कुछ ने लिखा - 'आपको भी अंग्रेजी नहीं आती'।
गफूर ने पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के एक बयन को शेयर करते हुए अंग्रेजी में ट्वीट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि 'पाकिस्तानी सेना अपनी मातृभूमि की के सम्मान, मर्यादा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है। कश्मीर पाकिस्तान की दुखती रग है और कश्मीरी बहादुरों के लिए किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।'
यहां दुखती रग की अंग्रेजी स्पेलिंग में गफूर ने गलती कर दी। उन्होंने Jugular vein (दुखती रग) की जगह vain (व्यर्थ) लिख दिया। आगे देखें यूजर्स के कमेंट्स।
“Pak Army is fully configured, prepared & determined to defend honour,dignity & territorial integrity of motherland at all cost. Kashmir is jugular vain of Pakistan & no compromise shall be made which denies right of self determination to our brave Kashmiri brethren”,COAS.(2of2). pic.twitter.com/wwL5K7Kbj1
— DG ISPR (@OfficialDGISPR) October 3, 2019
पिछली बार भी आपकी भाषा सुधारी थी
एक यूजर ने गफूर के ट्वीट पर लिखा - 'मैंने पिछली बार भी आपकी लैटिन भाषा सुधारी थी। अब इस बार आप मुझे आपकी अंग्रेजी सुधारने की अनुमति दें। यह Vein होता है, Vain नहीं। यहां तक कि Jugular टाइप करते ही ऑटो करेक्ट सिस्टम भी स्पेलिंग सही कर देता है।'
The last time I had corrected your Latin. This time please allow me to correct your English. It's - jugular vein - and not "vain"...
— Lt Col Sundeep Parija (Retd) (@sundeepparija) October 3, 2019
Even the auto correct prompts correctly the moment one types - jugular.
So this must have been typed out of ignorance of the correct spelling. pic.twitter.com/c7u56D1FbM
Vain?🤣🤣
— Captain (@Crrazy_gamerz) October 3, 2019
Sure it is all in Vain now!
ये भी पढ़ें : हवा, जमीन, पानी... सैन्य ताकत में भारत से कितना पीछे है पाकिस्तान
पाक के विज्ञान मंत्री भी हुए थे ट्रोल
पाकिस्तान के साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। पिछली बार पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी (Pak Science and Technology Minister) ने गलत स्पेलिंग लिखी थी और वह यूजर्स के ट्रोल के शिकार हो गए थे। जब इसरो (ISRO) के चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की लैंडिंग बिगड़ी थी और संपर्क टूट गया था, तब फवाद चौधरी ने अपने ट्वीट में सैटेलाइट की स्पेलिंग गलत लिख दी थी।