फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 47 thousand post vacant in up schools, teachers will be transferred, application process start

47 हजार से अधिक खाली पदों पर होंगे शिक्षकों के तबादले, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Wed, 17 Jan 2018 10:23 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Over 47 thousand post vacant in up schools, teachers will be transferred, application process start

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अंतर जनपदीय तबादलों के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पूरे प्रदेश में अंतर जनपदीय तबादले के लिए कुल 47,485 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षक 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी तक आवेदन की दो प्रतियां संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। बीएसए 31 जनवरी तक इसका सत्यापन करेंगे। फिर तबादले पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन


इस बीच ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रदेश के 75 जिलों के प्राथमिक विद्यालय में 40,766 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 6,719 रिक्त पदों पर अंतर जनपदीय तबादले होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में सबसे ज्यादा रिक्त पद जौनपुर में 

Over 47 thousand post vacant in up schools, teachers will be transferred, application process start

प्राथमिक विद्यालयों में सबसे ज्यादा रिक्त पद वाराणसी मंडल के जौनपुर जिले में है। यहां कुल 1,292 पद रिक्त हैं। इसी तरह लखनऊ मंडल के अंतर्गत हरदोई में 1,285 सीतापुर में 1,065 एवं लखीमपुर में 1,036, बरेली मंडल के बदायूं में 1,045 पद, गोंडा मंडल के बहराइच में 1,011, आजमगढ़ मंडल के बलिया में 973 तथा गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में 964 पद रिक्त हैं। इसके साथ अन्य जिलों में सहायक अध्यापक के काफी पद रिक्त पड़े हैं।

उ.प्राथमिक विद्यालयों में शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा रिक्त पद 
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सबसे ज्यादा सहायक अध्यापक के 456 पद बरेली मंडल के शाहजहांपुर तथा 268 पद बदायूं में रिक्त है। इसी तरह गोंडा मंडल के अंतर्गत बहराइच में 358, गोंडा में 335 एवं बलरामपुर में 323 पद रिक्त हैं। मीरजापुर मंडल के सोनभद्र में 353 तथा लखनऊ मंडल के हरदोई एवं आगरा मंडल के कासगंज में 285-285 पद रिक्त हैं। इसके साथ अन्य जिलों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों अंतर जनपदीय तबादलों के लिए सहायक अध्यापकों के काफी पद रिक्त हैं। शिक्षकों को इसी के आधार पर आवेदन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed