OSSC Answer Key Released: जूनियर स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
OSSC Answer Key Released: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्टेनोग्राफर सहित कई पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC Answer Key Released: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर टाइपिस्ट-कम-जूनियर स्टोरकीपर, जूनियर स्टोरकीपर और क्लर्क कम लाइब्रेरियन के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती परीक्षा की जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आवेदक अपने उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल्स का उपयोग करते हुए 15 अप्रैल, 2023 तक आपत्तियां, यदि कोई हो, तो उठा सकते हैं। बता दें कि प्रारंभिक संयुक्त भर्ती परीक्षा नौ अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर LOGIN टैब पर क्लिक करें।
-
अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
-
उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
-
आपत्तियां उठाएं, यदि कोई हो।
कमेंट
कमेंट X