फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OSSC JE paper leak case update Odisha HC orders CID probe

OSSC JE Paper Leak: जेई परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी सीआईडी जांच, उच्च न्यायालय ने दिया आदेश

Sun, 03 Sep 2023 02:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

OSSC JE Paper Leak: उड़ीसा उच्च न्यायालय ने शनिवार को OSSC जेई मुख्य लिखित परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक की सीआईडी जांच का आदेश दिया है। जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 1,008 पदों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का आयोजन किया गया था।
 

विज्ञापन
OSSC JE paper leak case update Odisha HC orders CID probe
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

OSSC JE Paper Leak: उड़ीसा उच्च न्यायालय ने शनिवार को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) जेई (सिविल) मुख्य लिखित परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक की सीआईडी जांच का आदेश दिया है। शनिवार को कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एके महापात्र की पीठ ने कहा कि जूनियर इंजीनियर (सिविल) की भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार राज्य के बाहर से संचालित एक रैकेट के शिकार थे।

विज्ञापन


ओएसएससी ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 1,008 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की थी। पुलिस द्वारा प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि होने के बाद आयोग ने मुख्य परीक्षा रद्द कर दी थी. ओएसएससी ने घोषणा की कि 3 सितंबर को एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस की अपराध शाखा की सीआईडी से इसकी जांच करने को कहा। पुलिस के मुताबिक मामले में 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सहदेवखूंटा थाने के अधिकारी कर रहे थे. HC ने आदेश दिया कि जांच DIG रैंक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए। अदालत ने उन अभ्यर्थियों को भी अगली परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी, जिन्हें ओएसएससी ने परीक्षा लिखने से रोक दिया था। हालांकि, उनके परीक्षा परिणाम मामले के नतीजे पर निर्भर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बालासोर पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड समेत 17 लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया था. पेपर लीक करने वाला गिरोह प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कुछ निचले अधिकारियों को बुलाता था और उन्हें संबंधित परीक्षाओं के लिए भेजे जाने से पहले प्रश्न पत्र देने के लिए पैसे का लालच देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed