{"_id":"5ecfaf386584b05929161f4c","slug":"osmania-university-bed-1st-sem-results-released-on-osmania-ac-in-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्मानिया विश्वविद्यालय ने जारी किया बीएड प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उस्मानिया विश्वविद्यालय ने जारी किया बीएड प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Thu, 28 May 2020 06:06 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
उस्मानिया विश्वविद्यालय का रिजल्ट 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर बीएड प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया है। जिन विद्यार्थियों ने बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दी थी वो विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की गई थी। इसके अलावा एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थी भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उनका रिजल्ट भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मिजोरम: 16 जून से होंगी बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
-सबसे पहले उस्मानिया विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in है।
-यहां विद्यार्थियों को बीएड प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-रिजल्ट का यह लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के होम पेज पर ही मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
-इसी तरह से विद्यार्थी एमबीए पाठ्यक्रम का भी रिजल्ट देख सकते हैं।
बीएड के रिजल्ट के लिए क्लिक करें
एमबीए के रिजल्ट के लिए क्लिक करें
बता दें कि उस्मानिया विश्वविद्यालय की स्थापना 1918 में हुई थी।
कमेंट
कमेंट X