फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram to conduct pending class 12 exams from June 16

मिजोरम: 16 जून से होंगी बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला

Thu, 28 May 2020 12:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 May 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Mizoram to conduct pending class 12 exams from June 16
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मिजोरम में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। इस बात का निर्णय सरकार ने लिया है। यहां लॉकडाउन के दौरान स्थगित हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। स्थगित परीक्षाएं 16 जून से लेकर 18 जून के बीच होंगी। इसे लेकर मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। गौरतलब है कि मार्च में लॉकडाउन की घोषणा होते ही मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तालाबंदी की वजह से विद्यार्थी अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षाएं नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले मिजोरम बोर्ड की बची हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षा 22 अप्रैल से आयोजित होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस शेड्यूल को स्थगित करना पड़ा। अब 16 जून से सूबे के 11 केंद्रों पर बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन होगा। गौरतलब है कि सीबीएसई की भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होनी है। इसके अलावा बहुत से राज्यों ने भी अपने यहां होने वाली शेष बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संशोधित तारीख की घोषणा कर दी है। सीबीएसई ने तो इस बीच विद्यार्थियों को वो जिस राज्य में हैं वहीं बची हुई परीक्षाएं देने का विकल्प दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed