OPSC OJS Result 2023: ओडिशा न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
OPSC OJS Results 2023: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OPSC OJS Prelims Results 2023 Out: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
ओपीएससी ओजेएस प्रारंभिक लिखित परीक्षा 21 मई को सुबह 10.00 बजे से रात 11.30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 57 सिविल जज पदों को भरना है, इनमें से 18 रिक्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल 1003 आवेदकों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए प्रोविजनल रूप से योग्य ठहराया गया है।
OPSC OJS चयन प्रक्रिया
ओडिशा लोक सेवा आयोग एक प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सिविल जजों के कैडर में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा।
OPSC OJS रिजल्ट ऐसे करें डाउलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ओजेएस प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अंतरिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X