कलाकारों के लिए मौका, केंद्र सरकार दे रही है सैकड़ों फेलोशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (CCRT), संस्कृति मंत्रालय ने 200 जूनियर फेलो और 200 सीनियर फेलो के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आगे दी गई आधिकारिक वेबसाइट या नोटिफिकेशन से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जूनियर और सीनियर फेलो का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारी आगे दी जा रही है।
नाम फेलोशिप की संख्या
जूनियर फेलोशिप 200
सीनियर फेलोशिप 200
आयु सीमा :
जूनियर फेलोशिप कलाकारों के लिए 25 से 40 वर्ष की आयु और सीनियर फेलोशिप कलाकारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2019 के संदर्भ में जाएगी।
योग्यता :
आवेदकों के पास संस्कृति और कला के क्षेत्र से संबंधित स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है। इच्छुक आवेदक पात्रता मानदंड के लिए इस खबर में आगे दी जा रही लिंक से विस्तृत नोटिस देखें।
महत्वपूर्ण तिथि :
फेलोशिप के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 28 अक्टूबर, 2019
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :
जिन उम्मीदवारों को जूनियर फेलोशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जो सीनियर फेलोशिप के लिए चुने जाएंगे, उन्हें अपने आवेदन की एक हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करनी होगी। इसके आधार पर विशेषज्ञ समिति अधिकतम 200 उम्मीदवारों का चयन करेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
जूनियर फेलोशिप के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 10,000 रुपये और सीनियर फेलोशिप के लिए 20,000 रुपये स्टाइपेंड दिए जाने का प्रावधान है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X