फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   open new girls degree college by Delhi university know more details

छात्रों के लिए राहत की खबर, डीयू खोल रहा है एक नया कॉलेज

Fri, 19 Jul 2019 05:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 19 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
open new girls degree college by Delhi university know more details

12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद अधिकांश छात्र-छात्राओं की चाहत होती है कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में दाखिला लें। लेकिन सबकी ये चाहत पूरी नहीं हो पाती। क्योंकि सीटों की संख्या तो सीमित है। पर अब विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। डीयू में सीटें बढ़ने जा रही हैं। क्योंकि विश्वविद्यालय एक नया कॉलेज खोलने जा रहा है। यह एक गर्ल्स डिग्री कॉलेज होगा।

विज्ञापन


बता दें, दिल्ली सरकार ने डीयू के इस गर्ल्स डिग्री कॉलेज के लिए दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में जमीन भी आवंटित कर दी है। डीयू के वाइस-चांसलर योगेश त्यागी को निदेशक (पंचायत), दिल्ली केएस मीणा द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने यह जमीन आवंटित की है। डीयू के इस कॉलेज के लिए फतेहपुर बेरी में 40 बीघा जमीन आवंटित की गई है। यह भी बताया गया है कि कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के साथ-साथ छात्राओं के लिए अनेक सुविधाएं रहेंगी। यहां उनके लिए हॉस्टल की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन

कॉलेज में ऐसे होगा एडमिशन

शर्तों के अनुसार, जमीन का आवंटन 99 वर्षों के लिए निशुल्क किया गया है। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से जमीन को बचाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय की होगी। साथ ही साइट प्लान दिल्ली सरकार को सौंपना होगा। कॉलेज कैंपस के चारों तरफ हरियाली और खुली जगह बनाए रखनी होगी।

इस कॉलेज में भी डीयू के वर्तमान नियमों के अनुसार प्रवेश परीक्षा, मेरिट लिस्ट और 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों से आधार दाखिला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि हर साल दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। कट-ऑफ भी हाई हो रहे हैं। ऐसे में नया कॉलेज खुलने से सीटों की संख्या बढ़ेगी और ज्यादा अभ्यर्थियों को दाखिला मिल सकेगा। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अंतर्गत अब तक कुल 90 कॉलेज आते हैं।

ये भी पढ़ेंः ...तो साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं की तरह इन कक्षाओं में भी बोर्ड एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed