फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Online registration start for Ninth-Eleventh class

नौवीं-ग्याहरवीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, बिना लेट फीस के साथ 22 अक्टूबर करें आवेदन

Tue, 02 Oct 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
Online registration start for Ninth-Eleventh class
cbse

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौवीं व ग्याहरवीं में छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को एक अक्टूबर से शुरू कर दिया है। इस बार पंजीकरण के लिए छात्रों के आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। हालांकि, ऑनलाइन फॉर्म में आधार कार्ड संख्या क्षेत्र उपलब्ध कराया गया है, जिससे कि छात्रों के विवरण में सटीकता लाई जा सके।   

विज्ञापन


सीबीएसई ने स्कूलों प्रबंधकों को सलाह दी है कि वह निर्धारित तिथि तक इस पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कराएं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन एंट्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना लेट फीस के साथ पंजीकरण 22 अक्टूबर तक करा सकते हैं। इसके बाद अलग-अलग समयावधि के चार स्लैब लेट फीस के साथ बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई नौवीं व ग्याहरवीं में ऑनलाइन पंजीकरण करता है। जिसमें छात्रों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराना होता है। बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि छात्रों के सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, सबजेक्ट कोड व अन्य जानकारी को भरने में गलती ना करें। स्कूलों को कहा गया है कि किसी छात्र के पास आधार नंबर नहीं है तो पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर या अन्य सरकारी वैध पहचान पत्र के रूप में भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
लेट फीस के साथ पंजीकरण  
बिना लेट फीस के साथ ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 22 अक्टूबर तक पूरा करना है। लेट फीस के साथ पंजीकरण 28 नवंबर तक करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए स्कूल को हर छात्र के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 650 रुपये, 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 1150 रुपये, 13 नवंबर से 20 नवंबर 2150 रुपये व 21 नवंबर से 28 नवंबर तक 5150 रुपये का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed