फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Online counseling at IIT NIT IIIT from six september

आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी में ऑनलाइन काउंसलिंग 6 अक्तूबर से

Thu, 17 Sep 2020 04:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 04:04 AM IST
विज्ञापन
Online counseling at IIT NIT IIIT from six september
IIT BOMBAY - फोटो : पीटीआई

देश के सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी,26 आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिवपुर समेत 30 सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में 2020 सत्र में बीटेक, बीई, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर और बैचलर ऑफ प्लानिंग में दाखिले के लिए छह अक्तूबर से ऑनलाइन काउंसलिंग विंडो ओपन हो रही है।

विज्ञापन


आईआईटी में दाखिले केलिए जेईई एडवांस 2020 का पांच अक्तूबर को रिजल्ट जारी होने के अगले ही दिन ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी 2020(जोशा)की ऑनलाइन काउंसलिंग विंडो ओपन होगी। इस साल ऑनलाइन काउंसलिंग के सात की बजाय सिर्फ छह राउंड आयोजित होंगे। 12 नवंबर तक सीट अवांटन और दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


आईआईटी में दाखिला सीट जेईई एडवांस और एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईईएसटी शिवपुर समेत अन्य 30केंद्रीय संस्थानों में जेईई मेन 2020 की मेरिट से सीट मिलेगी।

जोशा की वेबसाइट पर जेईई एडवांस और जेईई मेन 2020 के छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। छह अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही छात्रों को मनपसंद कोर्स और संस्थान के लिए ज्वाइस फिलिंग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र 15 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद 17 अक्तूबर को राउंड एक के तहत सीट अलॉटमेंट होगा।  21 अक्तूबर को राउंड दो,26 अक्तूबर को राउंड तीन, 30 अक्तूबर को राउंड चार, तीन नवंबर को राउंड 5 और सात नवंबर को आखिरी राउंड छह आयोजित होगा।


आईआईटी में 9 नवंबर को विंडो बंद:
सभी 23 आईआईटी में ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत सीट अलॉटमेंट, दाखिला, सीट छोडने का आदि की प्रक्रिया 9 नवंबर को बंद हो जाएगी। जबकि एनआईआईटी, आईआईआईटी समेत अन्य 30 संस्थानों में 12 नवंबर तक प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed