फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OJEE Counseling 2024: Odisha JEE Exam 2024 counseling registration starts from today, apply here till July 20

OJEE Counseling 2024: ओडिशा जेईई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन; ये रहा सीधा लिंक

Mon, 08 Jul 2024 09:40 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 08 Jul 2024 09:40 AM IST
सार

OJEE Counselling 2024: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग आज से शुरू की जाएगी। कैसे करें काउंसलिंग के लिए आवेदन, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
OJEE Counseling 2024: Odisha JEE Exam 2024 counseling registration starts from today, apply here till July 20
OJEE Counselling 2024 (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

 
विज्ञापन

OJEE Counselling 2024: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग आज से शुरू की जाएगी। (OJEE 2024) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ojee.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें की काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की सुविधा 20 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

(OJEE 2024) काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को बीटेक, बीआर्क, बीप्लान, बीसीएटी, इंटीग्रेटेड एमएससी और एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमआर्क, एमप्लान, एमफार्मा और इंटीग्रेटेड एमबीए और एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) काउंसलिंग चार चरणों में किया जाएगा। इसमें पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग शामिल है। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन के परिणाम 23 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

OJEE Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

  • जेईई मेन 2024 या ओजेईई 2024 रैंक कार्ड
  • कक्षा 12 की मार्कशीट या प्रमाण पत्र
  • स्कूल या कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र

 

OJEE Counselling 2024: कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ojee.nic.in पर जाएं। 
  • उसके बाद  'OJEE काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • अपने पंजीकरण फॉर्म की जांच करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पेज को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed