{"_id":"5f464f368ebc3e41180c9f89","slug":"odisha-reduced-the-syllabus-of-class-1st-to-12th-by-30-per-cent-for-2020-21-academic-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पहली से लेकर बारहवीं तक के पाठ्यक्रम में तीस फीसदी कटौती","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा: पहली से लेकर बारहवीं तक के पाठ्यक्रम में तीस फीसदी कटौती
Wed, 26 Aug 2020 05:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 26 Aug 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
रंजन दास
- फोटो : एएनआई
ओडिशा में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम में कटौती की गई है। यहां पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में नए शैक्षणिक वर्ष के लिए तीस फीसदी कटौती की गई है। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने दी है। उन्होंने कहा कि 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए 12 वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी की गई है।
विज्ञापन
We have reduced the syllabus of class 1st to 12th by 30 per cent for 2020-21 academic year: Odisha Education Minister Samir Ranjan Dash pic.twitter.com/cvR1ZSZVtd
— ANI (@ANI) August 26, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि स्कूली पाठ्यक्रम में यह कटौती छात्रों के पढ़ाई के बोझ को कम करने के लिए की गई है। छात्रों को नया सिलेबस बीएसई ओडिशा और सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सूबे के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश पहले ही जानकारी दे चुके थे कि सरकार पाठ्यक्रम को कम करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X