फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha ranks 5th in PGI 2.0 for school education; Patnaik credits success to 5T transformation

PGI-2.0: स्कूल शिक्षा में पांचवें स्थान पर पहुंचा ओडिशा, नवीन पटनायक ने '5टी पहल' को बताया उपलब्धि का आधार

Thu, 03 Jul 2025 03:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Jul 2025 03:12 PM IST
सार

PGI-2.0 Report: ओडिशा ने स्कूल शिक्षा के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में 5वां स्थान हासिल किया है। 2019 में 14वें स्थान पर रहने वाला राज्य अब PRACHESTA-3 ग्रेड के साथ 595.6 स्कोर पर पहुंचा। पटनायक ने 5T पहल को सफलता की वजह बताया।
 

विज्ञापन
Odisha ranks 5th in PGI 2.0 for school education; Patnaik credits success to 5T transformation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

PGI-2.0 Report: ओडिशा राज्य ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI-2.0) की 2019-20 से 2023-24 की अवधि के दौरान दर्ज की गई है, जब बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक राज्य के मुख्यमंत्री थे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

ओडिशा को मिला 595.6 स्कोर

2019-20 में ओडिशा को स्कूल शिक्षा के प्रदर्शन में 14वां स्थान मिला था, जबकि 2023-24 में यह रैंकिंग बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। पीजीआई 2.0 रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा को इस बार 595.6 स्कोर मिला है और राज्य को PRACHESTA-3 ग्रेड प्रदान किया गया है।

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 (PGI-2.0) स्कूल शिक्षा का आकलन दो प्रमुख श्रेणियों - परिणाम (Outcomes) और प्रशासन एवं प्रबंधन (Governance & Management) में करता है, जिसमें कुल 73 संकेतकों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने दी प्रतिक्रिया

बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि #Odisha ने भारत सरकार द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI-2.0) रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल शिक्षा में 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है। ओडिशा ने PRACHESTA-3 ग्रेड प्राप्त किया है और स्कोर 595.6 तक पहुंचा है।"

पटनायक ने आगे कहा, "हमारी #5T पहल के तहत, हमने लगभग 7,000 सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया, जिससे बच्चों में नई आकांक्षाएं जगीं और भविष्य की नई राहें खुलीं। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि 'नई ओडिशा' का निर्माण तभी संभव है जब हर बच्चे को शिक्षा की ताकत दी जाए।"

उन्होंने इस परिवर्तन में योगदान देने वाले शिक्षकों, अभिभावकों, प्रशासकों और सभी सहायक कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा ने 'एक्सेस' (Access) डोमेन में भी देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जिसमें राज्य को 941-1000 स्कोर रेंज में सर्वोच्च ग्रेड मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed