{"_id":"63f6024a6dd71ad2950870bc","slug":"odisha-police-constable-admit-card-released-download-at-opssb-nic-in-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Constable Admit Card Out: इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Police Constable Admit Card Out: इस राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक
Wed, 22 Feb 2023 05:32 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:32 PM IST
सार
Odisha Police Constable Recruitment: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड ने ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल का एडमिट कार्ड जारी कर दिया।
विज्ञापन
Admit Card 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha Police Constable Admit Card 2023 Out: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड ने ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपनी लॉगइन आईडी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि लिखित परीक्षा 26 फरवरी, 2023 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 26 फरवरी, 2023 को सुबह 9.00 बजे तक अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opssb.onlineregistrationforms.com पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।
ओडिशा पुलिस का यह भर्ती अभियान कॉन्स्टेबल (सिविल) के 4790 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 जनवरी को शुरू हुई थी और 10 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई थी। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान लेवल -05 के तहत (21,700 - 69,100 रुपये) है।
कमेंट
कमेंट X