फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha matric results to be declared within 45 days of commencement of evaluation of paper

ओडिशा: कॉपियों के मूल्यांकन के 45 दिन बाद आएगा दसवीं का रिजल्ट

Sat, 25 Apr 2020 07:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Odisha matric results to be declared within 45 days of commencement of evaluation of paper
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा बोर्ड की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के 45 दिनों के भीतर घोषित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। उनका कहना है कि दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरू होगा और उसके 45 दिन के भीतर दसवीं के विद्यार्थियों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री समीर दास ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन केंद्रों को बढ़ाया जाएगा ताकि शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लग सकें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद 15 हजार शिक्षक मूल्यांकन कार्य में जुटेंगे। दसवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 61 केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई राज्यों में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रुका हुआ है। पिछले बार ओडिशा में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 21 मई को जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed