फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha Government Implements New Color Code for All Government Schools, Old Orders Cancelled, Check Notice

Odisha School: ओडिशा के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया रंग कोड लागू, पुराने आदेश रद्द; देखें नोटिस

Thu, 06 Mar 2025 11:03 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 06 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

Odisha Govt School: ओडिशा सरकार ने ओडिशा में पीएम श्री स्कूलों सहित सभी सरकारी स्कूलों लिए नए रंग कोड को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
Odisha Government Implements New Color Code for All Government Schools, Old Orders Cancelled, Check Notice
ओडिशा के सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया रंग कोड लागू - फोटो : ANI

विस्तार

Odisha School: ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और खासकर पीएम श्री स्कूलों की इमारतों के लिए नया रंग कोड निर्धारित किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें नए रंग कोड की जानकारी दी गई है। अब सभी स्कूलों को इसी स्वीकृत रंग में रंगना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में एक समान रंग कोड अपनाया जाए, ताकि स्कूलों की पहचान और सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन


निर्माण और मरम्मत में नए रंग कोड का होगा पालन

अब निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों के दौरान सभी सरकारी स्कूलों को नए स्वीकृत रंग कोड का पालन करना अनिवार्य होगा। सरकार ने क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश देने को कहा है, ताकि हर स्कूल में यह नियम सही तरीके से लागू हो सके। इससे स्कूलों की पहचान (एकरूप) होगी और वे अधिक आकर्षक दिखेंगे।

पुराने निर्देश होंगे रद्द

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नया आदेश स्कूल भवनों के रंग से जुड़े सभी पुराने निर्देशों को रद्द कर देगा। अब सभी स्कूलों में एक समान रंग कोड लागू होगा, जिससे राज्यभर के सरकारी स्कूलों में एक व्यवस्थित और सुंदर माहौल तैयार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed