फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha Board Class 10 result 2025 out at bseodisha.ac.in; 94.93% students passed the exam

Odisha 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं में 94.93% विद्यार्थी पास; शाम छह बजे से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

Fri, 02 May 2025 05:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 May 2025 05:04 PM IST
सार

Odisha 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। 33 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र उत्तीर्ण होंगे। शाम 6 बजे से छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
 

विज्ञापन
Odisha Board Class 10 result 2025 out at bseodisha.ac.in; 94.93% students passed the exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Odisha 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वी में कुल पास प्रतिशत 94.93% रहा।

विज्ञापन

एसओएससी और मध्यमा परीक्षा के नतीजे भी घोषित

इसके साथ ही बोर्ड ने स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के लिए) और मध्यमा परीक्षा (संस्कृत छात्रों के लिए) के परिणाम भी घोषित किए हैं। बीएसई के अध्यक्ष श्रीकांत तराई ने पुष्टि ने कहा है कि परिणाम शाम 6 बजे से बीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र ओडिशा कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। जो छात्र आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा देनी होगी। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। परिणाम में छात्र के व्यक्तिगत विवरण, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक, अधिकतम अंक और ग्रेड शामिल होंगे।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in. पर जाएं।
  • "वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र का ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 रोल नंबर और नाम दर्ज करें।
  • "परिणाम खोजें" विकल्प पर क्लिक करें।
  • बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed