Odisha 12th Result 2020: कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी, 70.21 फीसदी छात्र हुए पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने आज यानि 12 अगस्त, 2020 को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइटों orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in हैं। छात्र तीसरे पक्ष के परिणाम वेबसाइट के साथ-साथ indiaresults.com और examresults.net पर भी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
बता दें कि इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 70.21 फीसदी है। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम के लिए लगभग 1 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। परिणामों की जांच करने के लिए, छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों की सूची देख सकते हैं। छात्र अब अपना परिणाम देख सकते हैं।
Bhubaneswar: Council of Higher Secondary Education (CHSE) Odisha announces the results for Higher Secondary (Plus 2) Science Stream Examination 2020. The passing percentage this year is 70.21%. 68,374 out of 97377 candidates have passed, of which 38301 are boys & 30073 are girls. pic.twitter.com/u7rnxNI6om
— ANI (@ANI) August 12, 2020
ओडिशा 12वीं परिणाम 2020: वेबसाइटों की सूची
- chseodisha.nic.in
- orissaresults.nic.in
ओडिशा 12 वीं रिजल्ट 2020: चेक कैसे करें
- सबसे पहले CHSE, ओडिशा की आधिकारिक साइट Chseodisha.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध साइंस स्ट्रीम के लिए ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
कमेंट
कमेंट X