फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTET 2025 Result OUT: Check Your Score Now at exams.nta.ac.in

NTET 2025 Result OUT: एनटीईटी के नतीजे घोषित, 6066 अभ्यर्थियों में से 4107 हुए सफल; देखें अपना रिजल्ट

Thu, 07 Aug 2025 08:18 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 07 Aug 2025 08:18 AM IST
सार

NTET 2025 Result: एनटीए ने एनटीईटी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 6066 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
NTET 2025 Result OUT: Check Your Score Now at exams.nta.ac.in
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NTET 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET 2025) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट एनटीईए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
 

रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

श्रेणीवार पंजीकृत एवं उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या

राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET-2025) के लिए कुल 6261 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6066 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा में कुल 4107 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। श्रेणी के अनुसार देखा जाए तो सामान्य वर्ग के 2959 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 2875 ने परीक्षा दी।

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (Gen-EWS) से 149 पंजीकरण हुए, जिनमें से 145 उपस्थित हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के 2194 में से 2132, अनुसूचित जाति (SC) के 738 में से 705 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 221 में से 209 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।  

लिंगवार पंजीकृत और उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या

NTET-2025 में लिंग के आधार पर आंकड़ों की बात करें तो कुल 2211 पुरुष अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2135 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। 4050 ने पंजीकरण कराया और 3931 परीक्षा में सम्मिलित हुईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

55 सेंटरों पर आयोजित हुई परीक्षा

नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET-2025) का आयोजन 17 जुलाई 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में किया गया था। यह परीक्षा भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल 55 परीक्षा केंद्रों पर 40 शहरों में आयोजित की गई, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में परीक्षा दी गई। 

विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले एनटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
  • होमपेज पर “NTET 2025 Result” या “View Scorecard” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें। फिर दिए गए सिक्योरिटी पिन को भरकर "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका NTET 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed