फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA reopens JEE Main 2021 online application form for fourth session

JEE Main 2021: एनटीए ने जेईई मेन चौथे सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोली

Mon, 09 Aug 2021 02:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 09 Aug 2021 02:28 PM IST
सार

जेईई (मेन) 2021 सत्र - 4 की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 01 सितंबर और 02 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन के जिन उम्मीदवारों ने चौथे सत्र के लिए पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें इसे फिर से भरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
NTA reopens JEE Main 2021 online application form for fourth session
एनटीए जेईई 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 (सत्र 4) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विंडो को फिर से खोल दिया है। छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन 2021 सत्र - 4 के लिए आवेदन वापस लेने या आवेदन करने का एक और मौका देने का फैसला किया।

विज्ञापन


उम्मीदवार जो पेपर 2ए (बी.आर्क.) और/ या पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) के साथ पेपर 1 (बीई/ बी.टेक.) के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे जेईई (मुख्य) - 2021 सत्र - 4 के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चौथे सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार, 11 अगस्त, 2021 रात 09 बजे तक है और आवेदन के लिए ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 11 अगस्त रात 11:50 बजे तक है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जेईई (मेन) 2021 सत्र - 4 के लिए कुल 7.32 लाख उम्मीदवार पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2021 सत्र - 3 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद परिणाम भी जारी कर दिया है। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के तीसरे सत्र का  परिणाम एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जेईई (मेन) 2021 सत्र - 4 की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त और 01 सितंबर और 02 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन के जिन उम्मीदवारों ने चौथे सत्र के लिए पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें इसे फिर से भरने की जरूरत नहीं है। हालांकि, वे श्रेणी, विषय आदि जानकारियों में रही त्रुटियों को संशोधित भी कर सकते हैं।


यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आवेदन विंडो बंद होने के बाद अलग से कोई सुधार विंडो ओपन नहीं होगी और इसलिए, उम्मीदवारों को अपना विवरण भरते समय अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। अधिक सहायता के लिए 011-40759000 पर कॉल करें या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed