JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेंस सत्र-2 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड; नतीजे 20 अप्रैल को
JEE Main 2026 Paper 1 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की पेपर-1 की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 2 के पेपर-1 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2026 के सत्र 2 का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में सफलतापूर्वक किया। परीक्षा भारत के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में लगभग 566 केंद्रों पर आयोजित की गई।
यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह इसे 13 अप्रैल तक चुनौती दे सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
11.23 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
इस सत्र में लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के लिए लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने घरेलू स्तर पर और 4,229 उम्मीदवारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कराया। परीक्षा में लगभग 93% उम्मीदवार उपस्थित रहे और लगभग 97% उम्मीदवारों का आधार सत्यापन सफलतापूर्वक किया गया।
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब उत्तर कुंजी वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यकता हो तो लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X