फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Released JIPMAT 2022 Exam City Allotment Intimation Slip How to download JIPMAT Hall Ticket Soon

JIPMAT 2022: तीन जुलाई को होगी जिपमैट, एनटीए ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप

Mon, 27 Jun 2022 08:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 08:56 PM IST
सार

JIPMAT 2022 Exam City Allotment Intimation Slip: संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश-परीक्षा यानी जिपमैट (JIPMAT) का आयोजन 03 जुलाई, 2022 को देश भर के केंद्रों में होने वाला है।

विज्ञापन
NTA Released JIPMAT 2022 Exam City Allotment Intimation Slip How to download JIPMAT Hall Ticket Soon
JIPMAT 2022 Exam City Allotment - फोटो : संवाद

विस्तार

JIPMAT 2022 Exam City Allotment: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार, 27 जून को जिपमैट परीक्षा केंद्र शहर की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इसे एनटीए जिपमैट की आधिकारिक वेबसाइट - jipmat.nta.ac.in पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा इस वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इस साल, संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश-परीक्षा यानी जिपमैट (JIPMAT) का आयोजन 03 जुलाई, 2022 को देश भर के केंद्रों में होने वाला है।
विज्ञापन

 

JIPMAT 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया कि उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह सिर्फ एग्जाम सिटी इंफोर्मेशन स्लिप है, और इसे प्रवेश-पत्र के नहीं मानना चाहिए। इस शहर सूचना पर्ची के आधार पर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एनटीए द्वारा जिपमैट (JIPMAT) 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम सिटी एडवांस इंफोर्मेशन स्लिप डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसका अच्छे से आकलन कर लें। किसी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011 40759000/011 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को jipmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
 

JIPMAT 2022 Exam City Allotment Intimation Slip: कैसे डाउनलोड करें?

  • चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट - jipmat.nta.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: यहां होम पेज पर, 'JIPMAT - 2022 सिटी अलॉटमेंट इंफोर्मेशन स्लिप' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद वहां एक नई विंडो या टैब खुल जाएगी।
  • चरण 4: उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड, या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
  • चरण 5: आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें और शहर की सूचना पर्ची दिखाई देगी। 
  • चरण 6: उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed