फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Postponed CUET UG 2022 Exam Scheduled for August 6 at 53 Centres in 13 States

CUET UG 2022 Postponed: तीसरे दिन दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत 13 राज्यों में टाली गई सीयूईटी यूजी परीक्षा

Sat, 06 Aug 2022 06:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

NTA Postponed CUET UG 2022 Exam: एनटीए की ओर से जानकारी दी गई कि अपरिहार्य कारणों की वजह से सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण के तीसरे दिन की परीक्षा को 13 राज्यों के 53 परीक्षा केंद्रों पर स्थगित करना पड़ा है।

विज्ञापन
NTA Postponed CUET UG 2022 Exam Scheduled for August 6 at 53 Centres in 13 States
CUET UG 2022 Postponed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2022 Exam Postponed: स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए हो रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2022 परीक्षा लगातार तीसरे दिन बाधित रही है। एनटीए की ओर से जानकारी दी गई कि अपरिहार्य कारणों की वजह से सीयूईटी यूजी 2022 के दूसरे चरण के तीसरे दिन की परीक्षा को 13 राज्यों के 53 परीक्षा केंद्रों पर स्थगित करना पड़ा है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 के बारे में अधिक अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in या एनटीए की वेबसाइट -  nta.nic.in पर नजर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत यहां टाली गई परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि लॉजिस्टिक, टेक्नीकल और अन्य प्रशासनिक कारणों की वजह से शनिवार को लगातार तीसरे दिन परीक्षा स्थगित की गई है। शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अमस, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लद्दाख में आदि के कुल 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्थगित हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

12 से 14 अगस्त के बीच दोबारा होगी परीक्षा

एनटीए ने कहा कि पर्यवेक्षकों/ नगर समन्वयकों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट मांगी गई थी। उनकी सिफारिशों के आधार पर रद्द की गई परीक्षा अब 12 से 14 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही एनटीए ने कहा कि संबंधित उम्मीदवारों के लिए यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। यदि किसी के लिए 12 से 14 अगस्त की तिथि उपयुक्त नहीं है, तो उम्मीदवार अपनी वांछित तिथि और रोल नंबर का उल्लेख करते हुए datechange@nta.ac.in पर एक ई-मेल भेज सकते हैं। 
 

पहले दिन 17 राज्यों में रद्द, दूसरे दिन 10 राज्यों में टाली गई थी

एनटीए ने कहा कि केंद्रों द्वारा तकनीकी समस्याओं की सूचना के बाद यह फैसला किया है। इससे पहले गुरुवार को भी करीब 17 राज्यों में परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी। इसके अलावा केरल में भी 04 अगस्त से 06 अगस्त, 2022 तक चलने वाली सीयूईटी यूजी की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बताया कि 10 राज्यों के 16 शहरों के कुल 50 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG)  को स्थगित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पहली पाली के दौरान 20 केंद्रों पर परीक्षा को स्थगित किया गया है, जबकि दूसरी पाली के दौरान भी 30 केंद्रों पर परीक्षा को स्थगित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed