फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA opens Text Message Helpline for aspirants of JEE Main, NEET, Others Exams

एनटीए ने JEE, NEET और NET परीक्षाओं के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 24 Mar 2020 02:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Mar 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
NTA opens Text Message Helpline for aspirants of JEE Main, NEET, Others Exams
यूजीसी नेट - फोटो : amar ujala

एनटीए ने यूजीसी नेट, एनईईटी और जेईई परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा,  NEET और JEE समेत सभी परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन नंबरों को जारी किया है। इन हेल्पलाइन नंबरों को कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप के बीच जारी किया गया है। इन नंबरों के जरिए आवेदक इन परीक्षाओं को लेकर अपने मन में उठने वाले सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन


सबसे खास बात है कि इन सभी नंबरों पर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही अभ्यर्थी परीक्षाओं के लेकर अपने सवाल पूछ सकते हैं। सवाल पूछने के लिए भी वक्त निर्धारित किया गया है। आवेदन सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक इन नंबरों पर मैसेज करके परीक्षाओं को लेकर सवाल पूछ सकते हैं। यहां ध्यान देने की जरूरत है कि इन नंबरों पर मैसेज करके सिर्फ यूजीसी-नेट, जेईई और दूसरी परीक्षाओं को लेकर ही सवाल पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना के खिलाफ जागरुकता को लेकर सीबीएसई ने जारी किये ये हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर
-
8700028512

-8178359845

-9650173668

-9599676953

-8882356803


इससे पहले सीबीएसई ने भी छात्रों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आपको बता दें कि चीन के वुहान से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का भारत में प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह से कई राज्यों में लॉक डाउन की घोषणा की गई है, तो कहीं धारा 144 लगी दी गई है ताकि इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोका जा सके। कोरोना महामारी से बचाव के लिए पहले से ही कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यूपी, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और हरियाणा समेत कई राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करके स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed