{"_id":"67d39bed907ec29ed10ff513","slug":"nta-nittt-2025-admit-card-released-at-nittt-nta-ac-in-exam-on-march-22-23-29-30-2025-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NTA NITTT 2025 Exam: एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; एग्जाम 22 मार्च से","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA NITTT 2025 Exam: एनआईटीटीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; एग्जाम 22 मार्च से
Fri, 14 Mar 2025 08:31 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 14 Mar 2025 08:31 AM IST
सार
NTA NITTT 2025 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा मार्च 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA NITTT 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) मार्च 2025 परीक्षा के लिए प्रेवश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 22, 23, 29 और 30 मार्च 2025 को होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी: शिफ्ट 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
विज्ञापन
एनआईटीटीटी परीक्षा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। यह परीक्षा अंग्रेजी भाषा में ऑनलाइन (इंटरनेट-आधारित) रिमोट-प्रोक्टर्ड मोड में होगी, जिससे उम्मीदवार किसी भी स्थान से परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों को तकनीकी शिक्षण में आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "परीक्षा निरंतर असाइनमेंट और अंतिम (इंटरनेट आधारित) रिमोट प्रॉक्टर्ड परीक्षा के माध्यम से शिक्षक के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है। परिवीक्षा पुष्टि और पदोन्नति पात्रता के लिए तीन वर्षों के भीतर सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक है।"
वेबिनार और मॉक टेस्ट का शेड्यूल
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NTA 18 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा प्रक्रिया पर एक वेबिनार आयोजित करेगा। इसके बाद, NITTT मॉक टेस्ट 19 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड और पंजीकृत ईमेल पते के माध्यम से वेबिनार और मॉक टेस्ट की पूरी जानकारी प्राप्त होगी। इससे उम्मीदवार परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए पूर्वाभ्यास कर सकेंगे।एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "NITTT मार्च 2025 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण (आवेदन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड देखें, जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X