फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET UG 2022 Latest updates on official notification and registration dates

NEET UG 2022: नीट यूजी की तारीखों को लेकर ये है नया अपडेट, जानिए कब तक जारी होगी अधिसूचना?

Mon, 04 Apr 2022 04:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 04:36 PM IST
सार

NEET UG 2022: विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मेडिकल शिक्षा के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के लिए पंजीकरण चार अप्रैल से शुरू हो सकते हैं। 

विज्ञापन
NTA NEET UG 2022 Latest updates on official notification and registration dates
NTA NEET UG 2022 Latest updates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA NEET UG 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मेडिकल शिक्षा के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के पंजीकरण चार अप्रैल से शुरू हो सकते हैं और परीक्षा 17 जुलाई के आसपास आयोजित की जा सकती है। हालांकि, एनटीए द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही नीट परीक्षा को लेकर कोई अधिसूचना जारी की गई। 

विज्ञापन

 

एक-दो दिन में जारी हो सकती है नीट यूजी अधिसूचना

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि नीट यूजी 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की आधिकारिक विंडो जल्द ही एनटीए द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही शुरू होने की उम्मीद है। कुछ में तो संभावित तारीखों की घोषणा तक की गई है। हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। उम्मीद है कि अधिसूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर एक-दो दिन में जारी हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने पर आएगा विस्तृत शेड्यूल

सूत्रों के मुताबिक अधिसूचना को आज-कल में ही जारी किया जा सकता है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी अप्रैल में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल प्राप्त होगा। इसके बाद ही परीक्षा की वास्तविक तारीखें पता लग सकेंगी। विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जा सकता है।  
 

विज्ञापन

NEET UG आयोजन में बोर्ड परीक्षाओं के कारण हो रही देरी

एनटीए की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जानी है। लगभग 16 लाख छात्रों को नीट यूजी परीक्षा की तारीखों के एलान का इंतजार है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा की तारीख का पता लग पाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के लंबा खिंचने के कारण नीट परीक्षा के आयोजन में देरी हो रही है। अधिसूचना से जुड़ी कोई भी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed