फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET OMR Sheet 2021: nta released omr sheet, see instructions here

नीट 2021: एनटीए ने जारी की ओएमआर शीट, अभ्यर्थियों को ध्यान में रखनी होंगी ये महत्वपूर्ण बातें

Sun, 22 Aug 2021 10:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 22 Aug 2021 10:47 AM IST
सार

नीट 2021 का आयोजन 12 सितंबर को देश-विदेश के 202 शहरों में पेन और पेपर मोड में होने जा रही है।

विज्ञापन
NTA NEET OMR Sheet 2021: nta released omr sheet, see instructions here
नीट 2021 - फोटो : NBE

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने छात्रों के लिए ओएमआर शीट का एक नमूना जारी किया है ताकि यह अंदाजा लगाया जा सके कि नीट की उत्तर पुस्तिका कैसी दिखेगी। एनटीए द्वारा जारी नीट ओएमआर शीट में यह बताया जा रहा है कि मेडिकल अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट को कैसे भरना है। नीट 2021 का आयोजन 12 सितंबर को देश-विदेश के 202 शहरों में पेन और पेपर मोड में होने जा रही है। यदि आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

विज्ञापन

नीट में ओएमआर शीट कैसे भरें: एनटीए दिशा-निर्देश

  • नीट ओएमआर शीट में गोलो को भरने के लिए केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग करें।
  • नीट ओएमआर शीट से छेड़छाड़ या उस पर कोई खरोंच न करें क्योंकि इनका मूल्यांकन कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा किया जाता है और किसी भी खरोंच की वजह से यह अस्वीकृत हो सकता है।
  • आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे ओएमआर शीट पर और कुछ न लिखें या कोई विशिष्ट चिन्ह न बनाएं।
  • आवेदकों के नाम, उनके माता-पिता के नाम लिखने के लिए बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • नीट के लिए एनटीए ओएमआर शीट में एक डिक्लेरेशन कॉलम भी होता है। उम्मीदवारों को डिक्लेरेशन कॉलम में रनिंग हैंडराइटिंग में हस्ताक्षर करने होंगे।
  • नीट परीक्षार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नीट के लिए ओएमआर शीट पर छपा कोड वही हो जो नीट 2021 टेस्ट बुकलेट पर है।
  • रोल नंबर, टेस्ट बुकलेट नंबर और टेस्ट बुकलेट कोड जैसी जानकारी भरने के लिए ओएमआर शीट में उत्तरों को चिह्नित करने के साथ-साथ विशिष्ट स्थान या बॉक्स दिए गए हैं।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रश्न के लिए एक से अधिक विकल्प न भरें क्योंकि हर प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर है।
  • नीट ओएमआर शीट में उत्तरों को प्रश्न के अनुरूप संख्या के सामने उपयुक्त स्थान पर अंकित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

समस्या आने पर इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

नीट 2021 की ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीट की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जा सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को ओएमआर शीट डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई होती है तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या neet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed