फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nta neet exam 2021 beware of fake neet exam dates notice

NEET 2021: 5 सितंबर को होगी परीक्षा, जानिए क्या है इस खबर का सच, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

Thu, 08 Jul 2021 11:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:39 AM IST
सार

एनटीए 5 सितंबर को नीट - यूजी 2021 की परीक्षा आयोजित करेगा। इस पर एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर स्पष्टीकरण जारी किया है। 

विज्ञापन
nta neet exam 2021 beware of fake neet exam dates notice
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट - यूजी 2021 की परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी। "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) - 2021 का संचालन" नामक अधिसूचना में यह दावा किया गया है। हालांकि एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक स्पष्टीकरण जारी कर इसे फेक बताया है। एनटीए ने अधिसूचना के जरिए अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नीट 2021 परीक्षा की तारीख के बारे में फर्जी नोटिस का शिकार न होने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन

कोरोना की वजह से अंतिम फैसला लेने में हुई देरी
बता दें कि कोरोना महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, एनटीए ले अभी भी तक नीट परीक्षा के आयोजन के लिए एक उपयुक्त तिथि को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श कर रही है।

विज्ञापन

फर्जी बयान पर ध्यान न देने की दी सलाह

एनटीए द्वारा जारी बयान में छात्रों और हितधारकों से कहा है कि वे ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें। एजेंसी ने आगे यह स्पष्ट किया है कि उपरोक्त फर्जी/अनधिकृत सार्वजनिक सूचना प्रसारित करने वाले के खिलाफ सख्त कदम लिया जाएगा। क्योंकि इसे कुछ बेईमान तत्वों द्वारा इच्छुक उम्मीदवारों/माता-पिता/अभिभावकों/जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है।

इन वेबसाइट्स पर जारी अधिसूचना पर ही दे ध्यान

अभ्यर्थियों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों से अनुरोध किया जाता है कि वे अज्ञात स्रोतों से प्रसारित इस तरह के फर्जी सार्वजनिक नोटिस से अवगत रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in और ntaneet.nic.in पर एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस पर भरोसा करें। इच्छुक उम्मीदवारों/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और घोषणाओं के लिए उपरोक्त वेबसाइटों के संपर्क में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed