NTA NEET 2021: कितना हो सकता है कट ऑफ और मार्क्स के आधार पर क्य़ा होगी आपकी अनुमानित रैंक, जानिए यहां
NEET 2021 की आंसर-की को NTA जल्द ही जारी कर सकता है। इस बार की NEET परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 की आंसर-की जल्द ही जारी हो सकती है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को देश भर में आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा की आंसर-की NTA जल्द ही जारी कर सकता है। NTA द्वारा आवेदन में करेक्शन की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके आंसर की को 13 अक्तूबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित अन्य सूचनाओं के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET BIOLOGY Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
कितना रह सकता है कट ऑफ
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट कट ऑफ 2021, 50 पर्सेंटाइल है, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह 40 पर्सेंटाइल होगा। सामान्य - पीएच वर्ग के लिए नीट कट ऑफ 45वां पर्सेंटाइल होगा। इस बार की परीक्षा को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कट ऑफ पिछली परीक्षा की अपेक्षा 1 से 2 फीसदी नीचे जा सकता है।
ये भी पढ़ें: NEET में इतना हो सकता है क्वालीफाइंग मार्क्स, जानिए यहां
मार्क्स के आधार पर मिलने वाला अनुमानित रैंक
अगर आपने अपनी परीक्षा के आधार पर अपने मार्क्स का अनुमान लगाया है, तो आप अपना अनुमानित रैंक नीचे देख सकते हैं।
|
नीट स्कोर |
संभावित रैंक |
|
720 |
1 |
|
718-708 |
2-31 |
|
707-658 |
39-2912 |
|
657-598 |
3065-24026 |
|
597-498 |
24534-1,01,137 |
|
497-398 |
1,01,500-2,15,000 |
जल्द ही जारी हो सकती है आंसर-की
NEET 2021 के पहले फेज का आंसर की NTA जल्द ही जारी कर सकता है। NTA ने एक नोटिस में कहा है कि, 'कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्टर्ड ई-मेल एड्रेस क्रॉस-चेक और वैरिफाई करें।' दरअसल, NTA आंसर की और स्कोरकार्ड की स्कैन की गई कॉपी को रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेजेगा। NTA द्वारा आवेदन में करेक्शन की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके आंसर की को 13 अक्तूबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।
कैसे करें तैयारी
अगर आप NEET, NDA & NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता एप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
कमेंट
कमेंट X