फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET 2021 What will be your expected rank on the basis of cut off and marks, know here safalta

NTA NEET 2021: कितना हो सकता है कट ऑफ और मार्क्स के आधार पर क्य़ा होगी आपकी अनुमानित रैंक, जानिए यहां 

Thu, 14 Oct 2021 07:30 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 07:30 PM IST
सार

NEET 2021 की आंसर-की को NTA जल्द ही जारी कर सकता है। इस बार की NEET परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
NTA NEET 2021 What will be your expected rank on the basis of cut off and marks, know here safalta
NEET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 की आंसर-की जल्द ही जारी हो सकती है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को देश भर में आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा की आंसर-की NTA जल्द ही जारी कर सकता है। NTA द्वारा आवेदन में करेक्शन की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके आंसर की को 13 अक्तूबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित अन्य सूचनाओं के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET BIOLOGY Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।

कितना रह सकता है कट ऑफ 
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट कट ऑफ 2021, 50 पर्सेंटाइल है, जबकि एससी / एसटी / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह 40 पर्सेंटाइल होगा। सामान्य - पीएच वर्ग के लिए नीट कट ऑफ 45वां पर्सेंटाइल होगा। इस बार की परीक्षा को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कट ऑफ पिछली परीक्षा की अपेक्षा 1 से 2 फीसदी नीचे जा सकता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NEET में इतना हो सकता है क्वालीफाइंग मार्क्स, जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क्स के आधार पर मिलने वाला अनुमानित रैंक
अगर आपने अपनी परीक्षा के आधार पर अपने मार्क्स का अनुमान लगाया है, तो आप अपना अनुमानित रैंक नीचे देख सकते हैं। 

नीट स्कोर

संभावित रैंक

720

1

718-708

2-31

707-658

39-2912

657-598

3065-24026

597-498

24534-1,01,137

497-398

1,01,500-2,15,000


जल्द ही जारी हो सकती है आंसर-की
NEET 2021 के पहले फेज का आंसर की NTA जल्द ही जारी कर सकता है। NTA ने एक नोटिस में कहा है कि, 'कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्टर्ड ई-मेल एड्रेस क्रॉस-चेक और वैरिफाई करें।' दरअसल, NTA आंसर की और स्कोरकार्ड की स्कैन की गई कॉपी को रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेजेगा। NTA द्वारा आवेदन में करेक्शन की तारीख को 13 अक्तूबर तक बढ़ाए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके आंसर की को 13 अक्तूबर के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। 


कैसे करें तैयारी  
अगर आप NEET, NDA & NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता एप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed