NTA NEET 2021: अगर किसी के साथ आपका स्कोर हो गया टाई तो इस नए टाई-ब्रेकर रूल से होगा सफल अभ्यर्थी का फैसला
NEET 2021 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस बार NEET 12 सितंबर को आयोजित हुई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET), 2021 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 12 सितंबर को देश भर में आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। NTA ने इस परीक्षा के लिए आंसर की भी जारी कर दी है और इस पर अभ्यर्थियों से 17 अक्तूबर तक ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की तारीख खत्म होने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि NTA जल्द ही NEET 2021 के रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
यह है NEET के लिए नया टाई-ब्रेकर फॉर्मूला
NTA के नए नियम के मुताबिक अगर NEET में दो अभ्यर्थियों के एक समान अंक आते हैं, तो उसमें सफल अभ्यर्थी का चयन करने के लिए पहले जरूरी विषयों के नंबर देखें जाएंगे और आखिर में परीक्षा में सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। यह नया नियम इस वर्ष की परीक्षा में लागू रहेगा। अभ्यर्थी टाई-ब्रेकर के नए नियम NTA की परीक्षाओं के इंफोर्मेशन ब्रॉशर में देख सकते हैं।
पहले लागू था ये फॉर्मूला
इस बार की परीक्षा से पहले आयोजित होने वाली NEET परीक्षाओं में टाई-ब्रेकिंग के लिए दूसरे नियम का इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल, इस बार से पहले की परीक्षाओं में NTA द्वारा अपनाए जा रहे टाई-ब्रेकर नियम में सीनियर कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाती थी और इसके तहत एक से ज्यादा अभ्यर्थियों के बराबर नंबर आने पर उस अभ्यर्थी को वरीयता दी जाती थी, जिसकी आयु ज्यादा होती थी। हालांकि, इस वर्ष आयोजित हुई NEET 2021 में इस नियम में बदलाव कर दिया गया है और अब सफल अभ्यर्थी का चयन दूसरे नियम से किया जाएगा।
कैसे करें तैयारी
अगर आप NEET, NDA & NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X