फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nta neet 2021 EXAM CENTER: nta released centre city list, candidates can check details here

NEET 2021: एनटीए ने जारी की आवंटित परीक्षा केंद्रों की सूची, ओएमआर शीट के संबंध में दी यह जानकारी

Sat, 21 Aug 2021 11:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 21 Aug 2021 11:39 AM IST
सार

कोविड-19 की वजह से एनटीए ने नीट यूजी 2021 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 155 से बढ़ाकर 202 कर दी है।

विज्ञापन
nta neet 2021 EXAM CENTER: nta released centre city list, candidates can check details here
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट 2021 के लिए परीक्षा केंद्र का विवरण जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा शहर की सूची देखना चाहते हैं या डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इसे एनटीए नीट की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

202 शहरों में हो रही है परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 2021 भारत और विदेशों के 202 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। अब तक, एनटीए ने उस शहर के आवंटन के बारे में विस्तृत जानकारी जारी की है जहां नीट यूजी 2021 परीक्षा होगी।

विज्ञापन

नीट यूजी 2021: परीक्षा केंद्र आवंटन की जांच कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्क्रीन पर सेंटर सिटी के आवंटन की एडवांस इंफॉर्मेशन देखने की लिंक मिलेगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।
  • आवंटित परीक्षा केंद्र देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा।

समस्या आने पर अभ्यर्थी इस नंबर पर संपर्क करें
इस वर्ष, कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए, नीट यूजी 2021 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 155 से बढ़ाकर 202 कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं- 011-40759000। उम्मीदवार अपने प्रश्न इस मेल id-neet@nta.ac.in पर भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन

ओएमआरश शीट के संबंध में भी एनटीए ने जारी की अधिसूचना
एनटीए ने ओएमआर आंसर शीट कैसे भरें इसके बारे में भी निर्देश जारी किए हैं। नीट यूजी परीक्षा 2021 से पहले ओएमआर शीट की समझ रखने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के पढ़ना चाहिए। नीट यूजी 2021 परीक्षा एमसीक्यू-आधारित होगी। इसमें 200 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। इसके अलावा, परीक्षा में प्रत्येक विषय के लिए दो खंड होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed