फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NEET 2021 Candidates have last chance to make corrections in the application of NEET 2021, know when the result of first phase can be released Safalta

NTA NEET 2021: अभ्यर्थियों के पास NEET 2021 के आवेदन में करेक्शन करने का है आखिरी मौका, जानिए कब तक जारी हो सकता है पहले फेज का रिजल्ट

Tue, 12 Oct 2021 03:59 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 03:59 PM IST
सार

NTA NEET 2021: NTA ने NEET 2021 फेज 2 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की समय सीमा को 13 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक बढ़ा दिया है। इस समय सीमा के खत्म होने के बाद जल्द ही इसके पहले फेज के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
NTA NEET 2021 Candidates have last chance to make corrections in the application of NEET 2021, know when the result of first phase can be released Safalta
NTA NEET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) 2021 की आंसर-की जल्द ही जारी हो सकती है। 12 सितंबर को देश भर में आयोजित की गई इस परीक्षा में 16 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि इसी बीच, NTA ने NEET 2021 फेज 2 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की समय सीमा को 13 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि यह प्रक्रिया 10 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी, लेकिन NTA जे इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म में बदलाव एवं सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित अन्य सूचनाओं के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। साथ ही अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Rank Booster Course की भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन



करेक्शन करने का आखिरी मौका 
NTA ने NEET 2021 फेज 2 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की समय सीमा को 13 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक बढ़ाने के लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा है, कि अभ्यर्थियों के पास NEET 2021 के ऑनलाइन आवेदन पत्र के पहले और दूसरे चरण के विवरणों को संशोधित करने का यह अंतिम अवसर है। सभी अभ्यर्थी आवेदन पत्र में लिंग, राष्ट्रीयता, ईमेल, उप-श्रेणी व दूसरे चरण में कुछ बदलाव कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करके अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द ही जारी हो सकती है आंसर-की 
NEET 2021 के पहले फेज की आंसर की NTA जल्द ही जारी कर सकता है। NTA ने एक नोटिस में कहा है कि, 'कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्टर्ड ई-मेल एड्रेस क्रॉस-चेक और वैरिफाई करें।' दरअसल, NTA आंसर की और स्कोरकार्ड की स्कैन की गई कॉपी को रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेजेगा। NTA द्वारा आवेदन में करेक्शन की तारीख को 13 अक्टूबर तक बढ़ाये जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके आंसर की को 13 अक्टूबर के बाद कभी भी जारी की जा सकती है।



कैसे करें तैयारी 
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed