फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA JEE MAIN exam result 2020 released in record time,  nine student score 100 marks 

NTA JEE MAIN 2020 : परीक्षा परिणाम जारी, 9 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

Sat, 18 Jan 2020 09:14 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 18 Jan 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
NTA JEE MAIN exam result 2020 released in record time,  nine student score 100 marks 

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परिक्षा में शामिल हुए थे, वो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि एनटीए ने शुक्रवार को जेईई मेन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में नौ उम्मीदवारों ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इन नौ छात्रों में दिल्ली के निशांत अग्रवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही गुजरात, हरियाणा से एक-एक और आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलांगना से दो-दो उम्मीदवारों ने पूरे सौ परसेंटाइल हासिल किए हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि जनवरी 2020 में हुए जेईई मेन परीक्षा में देशभर से करीब 11 लाख अभ्यर्थी इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग के छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने किया। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इसके परिणाम की घोषणा 31 जनवरी 2020 को आना था, पर संस्था ने इससे पहले ही रिकॉर्ड टाइम में रिज्ल्ट जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद अब अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन की प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। अप्रैल में जेईई मेन का आयोजन तीन अप्रैल से लेकर नौ अप्रैल 2020 तक प्रस्तावित है।


देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (JEE Main 2020 - Joint Entrance Examination) का आयोजन किया जाता है। देशभर में बने सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर छह जनवरी 2020 से लेकर नौ जनवरी 2020 तक इस परीक्षा का संचालन किया गया था। अब इसमें शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणामों का इंतजार है।

जेईई मेन रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed