फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA JEE Main exam 2020 admit card latest updates know more details

JEE Main 2020: अप्रैल माह में होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र इस दिन होंगे जारी

Sun, 22 Mar 2020 10:15 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 22 Mar 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
NTA JEE Main exam 2020 admit card latest updates know more details
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) परीक्षा का आयोजन करता है। ध्यान दें कि यह परीक्षा जनवरी और अप्रैल के महीने में आयोजित होती है यानी एक साल में दो बार यह परीक्षा आयोजित होती है। इन दिनों उम्मीदवार अप्रैल में होने वाले जेईई मेन-2 की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं। बता दें कि पहले ये परीक्षा 7 अप्रैल को एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली थी। लेकिन दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये परीक्षा स्थगित की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- #LadengeCoronaSe : घर बैठे छात्रों को परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी में मदद करेंगे शिक्षक
विज्ञापन



कुछ समय पहले एनटीए ने एक शेड्यूल के जारी किया था, जिसके अनुसार जेईई मेन अप्रैल में प्रवेश पत्र 20 मार्च 2020 को जारी होने वाले थे। लेकिन कोरोना के कारण जेईई परीक्षा स्थगित हो गई और प्रेवेश परीक्षा की तिथि भी आगे बड़ गई है। बता दें कि इस साल लगभग 9 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए जरूरी तिथि 31 मार्च के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


CBSE और आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।

NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed