फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nta issued CMAT 2023 exam city intimation slip at cmat.nta.nic.in

CMAT 2023 Exam: एनटीए ने जारी की सीमैट परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 28 Apr 2023 10:57 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 28 Apr 2023 10:57 AM IST
सार

CMAT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2023) के लिए परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना पर्ची जारी कर दी है।

विज्ञापन
nta issued CMAT 2023 exam city intimation slip at cmat.nta.nic.in
CMAT - Common Management Admission Test - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CMAT 2023 Exam City Intimation Slip Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2023 के लिए परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। CMAT 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cmat.nta.nic पर विजिट कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उइसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह CMAT 2023 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है, जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीएमएटी  2023 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। जिसके बारे में सूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CMAT 2023 परीक्षा तिथि 

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, CMAT 2023 चार मई, 2023 को दो पारियों में आयोजित होने वाला है। शिफ्ट 1 की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा कुल तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और प्रश्न पत्र कुल 400 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम केवल अंग्रेजी में होगा। उम्मीदवार जो एआईसीटीई से संबद्ध / भाग लेने वाले संस्थानों में प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें चयनित होने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।

  • “CMAT-2023 सिटी इंटिमेशन” पर क्लिक करें।

  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • परीक्षा शहर की पर्ची देखें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed