NTA GAT-B, BET 2024: जारी हुई जीएटी-बी और बीईटी परीक्षाओं के लिए शहर सूचना पर्ची, यहां से करें डाउनलोड
NTA GAT-B, BET 2024: एनटीए ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से जान सकते हैं कि उनका एग्जाम किस सिटी में होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA GAT-B, BET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET 2024) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करके जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केन्द्र किस शहर में स्थित होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/DBT/ पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
20 अप्रैल को होगी परीक्षा
जीएटी बी और बीईटी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। प्रवेश परीक्षा शनिवार, 20 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। इसका उद्देश्य सिर्फ उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केन्द्र के शहर का नाम बताना है। अधिसूचना में लिखा है, "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह GAT-B और BET 2024 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। GAT-B और BET 2024 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।"
परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को अपने फोटो आईडी कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ एडमिट कार्ड ले जाना होगा।
यदि किसी उम्मीदवार को GAT-B & BET 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची को डाउनलोड करने/जांचने में कोई कठिनाई आती है, तो वह NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या dbt@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अधिक जानकारी और दोनों परीक्षाओं के सभी नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.nta.ac.in) और (dbt.ntaonline.in/) पर जा सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
- "GRADUATE APTITUDE TEST – BIOTECHNOLOGY (GAT-B) & BIOTECHNOLOGY ELIGIBILITY TEST (BET)" पर जाएं।
- परीक्षा शहर एसएलपी डाउनलोड लिंक खोलें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- पर्ची जांचें और डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X