फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA has released admit card for JEE Main 2024 session 2 April 8, 9, 12 exams; download link here

JEE Main 2024: 8, 9, 12 अप्रैल की जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी; इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Thu, 04 Apr 2024 08:26 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 08:26 AM IST
सार

JEE Main 2024: एनटीए ने 08, 09 और 12 अप्रैल को होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA has released admit card for JEE Main 2024 session 2 April 8, 9, 12 exams; download link here
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2024 Session 2 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 08, 09 और 12 अप्रैल को होने वाली जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इन दिनों पर होने वाली दूसरे सत्र की जेईई मेन परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां और समय

बीई, बीटेक के लिए जेईई मेन परीक्षा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, जबकि दोपहर की शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है। बीआर्क पेपर 2 की परीक्षा 12 अप्रैल को होगी और परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करने से पहले आवेदन संख्या और पासवर्ड अपने पास रखें। इनकी मदद से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

  • सुनिश्चित करें कि तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए इंटरनेट ठीक से कनेक्ट है।
  • ब्राउजर के नवीनतम संस्करण अपडेट का इस्तेमाल करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद, उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, विषय, परीक्षा तिथि और अन्य अनुभागों में किसी भी विसंगति की जांच करनी चाहिए।
  • अगर आपके एडमिट कार्ड में कोई विसंगति है तो सुधार के लिए अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।
  • सुनिश्चित करें कि फोटोग्राफ और हस्ताक्षर एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
  • परीक्षा की तारीख, समय और स्थान का पहले से ही ध्यान रखें और उसके अनुसार यात्रा योजना तैयार करें।
  • एडमिट कार्ड पर उपलब्ध दिशानिर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार कर लें।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2024 सत्र 2 एडमिट कार्ड

जेईई मेन हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “जेईई मेन हॉल टिकट” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed