{"_id":"639bf626305870552a5ef37f","slug":"nta-declared-neet-2023-exam-dates-check-it-eet-nta-nic-in-to-know-more-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET 2023: एनटीए ने जारी किया नीट परीक्षा का शेड्यूल, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET 2023: एनटीए ने जारी किया नीट परीक्षा का शेड्यूल, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन
Fri, 16 Dec 2022 10:08 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:08 AM IST
सार
NEET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 दिसंबर, 2022 को NEET 2023 परीक्षा के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग,
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 दिसंबर, 2022 को NEET 2023 परीक्षा के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
NEET 2023 परीक्षा सात मई, 2023 को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार देश के 645 मेडिकल, 318 डेंटल, 914 आयुष और 47 बीवीएससी और एएच कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। एनटीए परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जल्द ही जारी करेगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए विवरण कुछ समय में जारी किया जाएगा। जिसमें परीक्षा पंजीकरण, परीक्षा पैटर्न, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहरों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
विज्ञापन
ऐसे करना होगा आवेदन
- सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
- वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें, जिसके बाद आपका एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा।
- उम्मीदवार पोर्टल में साइन इन करें और परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- सभी दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
- सभी विवरण जमा करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।
कमेंट
कमेंट X