GPAT 2023: एनटीए ने आगे बढ़ाई पंजीकरण की समय-सीमा, अब 13 मार्च तक आवेदन करें
GPAT & CMAT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से CMAT, GPAT 2023 के लिए पंजीकरण की तारीख 13 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से CMAT, GPAT 2023 के लिए पंजीकरण की तारीख 13 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है। सभी इच्छुक आवेदक GPAT की आधिकारिक वेबसाइट (gpat.nta.nic.in) और CMAT(cmat.nta.nic.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में, उम्मीदवारों को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट और कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन परीक्षा के लिए छह मार्च, 2023 तक आवेदन जमा करना था।
अद्यतन कार्यक्रम के अनुसार, दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी और 16 मार्च, 2023 को करेक्शन विंडो बंद होने के साथ समाप्त होगी। परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा एनटीए की ओर से बाद में की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी में माध्यम में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की रहेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक CMAT और GPAT वेबसाइटों पर जा सकते हैं।
NTA GPAT 2023 Registration के लिए इन चरणों का करें पालन
-
GPAT या संबंधित परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें। -
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X