JNU Non-Teaching Exam Dates: जेएनयू में गैर-शिक्षण रिक्तियों लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें चेक
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर तीन सौ से ज्यादा गैर-शिक्षण रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Non-Teaching Exam Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर तीन सौ से ज्यादा गैर-शिक्षण रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर विजिट कर परीक्षा तिथियों से संबंधित अधिसूचना देख सकते हैं।
जेएनयू में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणितीय क्षमता, कंप्यूटर जागरूकता के लिए सीबीटी प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होगा। भाषा की परीक्षा (अंग्रेजी या हिंदी) उम्मीदवारों की पसंद के अनुसार होगी।
परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र, परीक्षा के लिए निर्देश आदि की सूचना देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड यथासमय जारी किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
एनटीए द्वारा जेएनयू भर्ती परीक्षा लिखित और कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा (पेपर- I और पेपर- II) के लिए वेटेज 70% होगा और साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 30% होगा।
जेएनयू गैर-शिक्षण भर्ती अभियान ग्रुप ए, बी और सी में 40 विभिन्न पदों पर कुल 388 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 106 जूनियर असिस्टेंट पद, 79 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), 22 स्टेनोग्राफर, 49 मेस हेल्पर्स, 22 इंजीनियरिंग अटेंडेंट और अन्य शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X