फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA announced JNU non-teaching exam dates 2023 check online full schedule

JNU Non-Teaching Exam Dates: जेएनयू में गैर-शिक्षण रिक्तियों लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 16 Apr 2023 06:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 16 Apr 2023 06:11 PM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर तीन सौ से ज्यादा गैर-शिक्षण रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन
NTA announced JNU non-teaching exam dates 2023 check online full schedule
jnu undergraduate programmes - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JNU Non-Teaching Exam Dates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर तीन सौ से ज्यादा गैर-शिक्षण रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर विजिट कर परीक्षा तिथियों से संबंधित अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

जेएनयू में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती परीक्षा 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणितीय क्षमता, कंप्यूटर जागरूकता के लिए सीबीटी प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होगा। भाषा की परीक्षा (अंग्रेजी या हिंदी) उम्मीदवारों की पसंद के अनुसार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र, परीक्षा के लिए निर्देश आदि की सूचना देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड यथासमय जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

एनटीए द्वारा जेएनयू भर्ती परीक्षा लिखित और कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा (पेपर- I और पेपर- II) के लिए वेटेज 70% होगा और साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 30% होगा।

जेएनयू गैर-शिक्षण भर्ती अभियान ग्रुप ए, बी और सी में 40 विभिन्न पदों पर कुल 388 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इनमें 106 जूनियर असिस्टेंट पद, 79 मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), 22 स्टेनोग्राफर, 49 मेस हेल्पर्स, 22 इंजीनियरिंग अटेंडेंट और अन्य शामिल हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed