{"_id":"5a9fc0694f1c1bc83b8ba7c0","slug":"now-you-can-choose-optional-subjects-in-high-school-and-intermediate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP BOARD: छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 10वीं और 12वीं की पढ़ाई में होगा ये बड़ा बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP BOARD: छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 10वीं और 12वीं की पढ़ाई में होगा ये बड़ा बदलाव
न्यूज डेस्क. अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी अब अन्य विषयों के साथ एक व्यावसायिक (ट्रेड) विषय को भी विकल्प के रूप में ले सकेंगे। इसके लिए हाईस्कूल में पांच और इंटरमीडिएट में एक व्यावसायिक विषय को शामिल किया गया है।
इसे अप्रैल से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र में लागू किया जाएगा। इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम में संशोधन किया गया है। मंगलवार को इस संबंध में सचिव शासन संध्या तिवारी ने निदेशक तथा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की आदेश जारी कर दिया।
दो वर्ष पहले प्रदेश के सौ विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की गई थी। अब केंद्र सरकार की योजना के तहत व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है।

व्यावसायिक शिक्षा योजना के सफल संचालन के लिए इसमें हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल्स, आईटी/आईटीईएस, रिटेल ट्रेडिंग एवं सुरक्षा ट्रेड विषयों को शामिल किया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आगामी शैक्षिक सत्र से विद्यार्थी अन्य विषयों के साथ इनमें से किसी एक को वैकल्पिक विषय के रूप में ले सकेंगे।
सरकार ने इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के अधीन परिषद विनियमों के अध्याय तेरह के विनियम (1) (छ) एवं अध्याय चौदह के विनियम (1) (चार) में संशोधन किया है।
सरकार ने इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के अधीन परिषद विनियमों के अध्याय तेरह के विनियम (1) (छ) एवं अध्याय चौदह के विनियम (1) (चार) में संशोधन किया है।
कमेंट
कमेंट X