{"_id":"572d196d4f1c1b44265cd883","slug":"now-learn-bsc-textile-and-mba-in-retail-from-svpistm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां कर सकते हैं टेक्सटाइल में स्नातक व स्नाकोत्तर की पढ़ाई ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यहां कर सकते हैं टेक्सटाइल में स्नातक व स्नाकोत्तर की पढ़ाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
टेक्सटाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ टेक्सटाइल्स एण्ड मैनेजमेंट (एसवीपीआईएसटीएम) कोयंबटूर, अब तीन वर्षीय बीएससी टेक्सटाइल्स और कपड़ा परिधान और खुदरा प्रबंधन में एमबीए कोर्स कराएगा।
विज्ञापन
टेक्सटाइल्स और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एसवीपीआईएसटीएम और तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से की गई पहल से यह संभव हुआ है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में शुक्रवार को उद्योग भवन स्थित कपड़ा मंत्रालय में दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित विषय के साथ न्यूनतम 65 प्रतिशत से 12वीं पास छात्र स्नातक पाठ्यक्र्तम के लिए दाखिला ले सकते हैं। छात्रों का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय की सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के जरिए किया जाएगा। इस वर्ष 40 सीटों के लिए लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए है। प्रवेश परीक्षा 21 मई, 2016 को आयोजित की जाएगी। बीएससी में रेशे से लेकर फैशन तक कपड़े के पूरे क्र्तम का सैद्धांतिक और प्रायोगिक पाठ्यक्र्तम होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X