{"_id":"5e7aae488ebc3e6fd73c8316","slug":"now-jee-neet-and-net-exam-information-will-be-available-on-the-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेल्पलाइन पर मिलेगी जेईई, नीट और नेट परीक्षा की जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब हेल्पलाइन पर मिलेगी जेईई, नीट और नेट परीक्षा की जानकारी
Wed, 25 Mar 2020 06:35 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 Mar 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद होने से इंजीनियंग, मेडिकल, यूजीसी नेट, डीयू, जेएनयू, इग्नू आदि में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी अब हेल्पलाइन नंबर या ईमेल से भी मिल सकेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन, नीट, जेएनयू, इग्नू, डीयू, नेट आदि परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए अस्थाई हेल्पलाइन नंबर तैयार किये हैं।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार और अभिभावक सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक इन नंबरों पर लिखित संदेश भेजकर सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा genadmin@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, छात्र और अभिभावक बेहद परेशान थे। उनकी दिक्कत दूर करने के लिये यह हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं।
इसमें मोबाइल के अलावा ईमेल भी उपलब्ध है। इन हेल्पलाइन नंबर पर टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर, यूजीसी नेट, जेईई मेन अप्रैल, नीट यूजी, सीमैट, जीपैट, एआईएपीजीईटी, स्वयं, एआरपीआईटी, आईसीएआर, डीयूईटी, एनसीएचएम, इग्नू, जेएनयू,आईआईएफटी और सीएसआईआर आदि परीक्षा संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह हेल्पलाइन नंबर है :
- 8700028512
- 28178359845
- 39650173668
- 49599676953
- 58882356803
कमेंट
कमेंट X