फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   now financial crisis will not barrier in technical education, can take help from MHRD website

अब आर्थिक तंगी नहीं रोकेगी तकनीकी ज्ञान का रास्ता, ये वेबसाइट करेगी मदद

Mon, 22 Jan 2018 11:30 AM IST
प्रगति मिश्रा, नोएडा
प्रगति मिश्रा, नोएडा Updated Mon, 22 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
now financial crisis will not barrier in technical education, can take help from MHRD website

यदि आप नवीनतम तकनीक की जानकारी हासिल करना चाहते हैं लेकिन महंगे सॉफ्टवेयर खरीदने में असमर्थ हैं तो एमएचआरडी (मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय) की स्पोकन ट्यूटोरियल आपके लिए ही है। इसकी मदद से आप घर बैठे बेहतर ओपन सोर्स लर्निंग सॉफ्टवेयर के जरिए तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकते हैं। साथ ही संबंधित डिप्लोमा सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको शैक्षणिक संस्थान के जरिए आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन


एमएचआरडी ने आईआईटी मुंबई की मदद से स्पोकन ट्यूटोरियल नामक वेबसाइट बनाई है। इसकी मदद से नोएडा समेत देश भर के कई छात्र मुफ्त में उन सॉफ्टवेयर पर काम करना सीख रहे हैं, जिनके लिए पहले हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे। यहां कोई भी छात्र या प्रोफेशनल मुफ्त में तकनीकी जानकारी हासिल कर सकता है। हालांकि इसके लिए उसके पास एक कंप्यूटर और इंटरनेट होना जरूरी है। 
विज्ञापन


यह है ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर 
इंटरनेट पर विभिन्न कार्यों और लर्निंग प्रोग्रामों के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर अपनी उपयोगिता और कंपनियों के आधार पर अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध होते हैं। छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को अलग-अलग तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के लिए कई तरह के सॉफ्टवेयर खरीदने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों को अपने बजट का बड़ा हिस्सा इन सॉफ्टवेयर पर खर्च करना पड़ता है। ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर का सस्ता विकल्प हैं। यह मुफ्त में उपलब्ध होते हैं और छात्र इनका उपयोग करके बेहतर तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

यह है योजना

now financial crisis will not barrier in technical education, can take help from MHRD website

छात्रों की तकनीकी ज्ञान की चाह में आर्थिक दिक्कतें आड़े न आएं, इसके लिए एमएचआरडी ने आईआईटी मुंबई की मदद से spoken-tutorial.org वेबसाइट विकसित की है। इससे जुड़ने के लिए छात्र को वेबसाइट पर जाना होगा या उसके संस्थान को इससे जुड़ना होगा। इसके बाद उसे कई ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का एक्सेस मिल जाएगा। इसकी मदद से विभिन्न प्रकार का तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना आसान हो जाएगा। यही नहीं, शैक्षणिक संस्थान के जरिए जानकारी लेने वाले छात्रों को डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा। 

16 भाषाओं में उपलब्ध 
आईआईटी मुंबई की यूपी ट्रेनिंग मैनेजर नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक एकेटीयू से जुड़े यूपी के 180 संस्थान स्पोकन ट्यूटोरियल के लिए हमसे जुड़ चुके हैं। वहीं गौतमबुद्व नगर में यह संख्या 60 से अधिक है। यूपी में 5.5 लाख छात्र इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ट्यूटोरियल हिंदी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध है।

संस्थान बने सहयोगी 
नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ संस्थान स्पोकन ट्यूटोरियल की मदद से न सिर्फ अपने छात्रों को ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर की जानकारी दे रहे हैं, बल्कि संस्थानों के आसपास स्थित स्कूलों, कॉलेजों या आर्थिक रूप से कमजोर अन्य छात्रों को भी अपने स्तर से प्रशिक्षण दे रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा का द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग भी इनमें से एक है। स्पोकन ट्यूटोरियल में 15 वर्गों में विषयों को बांटकर उनके लिये जरूरी सॉफ्टवेयर दिए गए हैं। इनमें केमिकल सॉफ्टवेयर, एनिमेशन एंड ग्राफिक, वेबसाइट बिल्डिंग आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed