NEET क्लीयर नहीं हुआ, निराश न हों, बिना नीट पास किए भी बन सकते हैं डॉक्टर, जानें कैसे
अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो भारत में आपको नीट परीक्षा पास करनी होगी। लेकिन विश्व के कई देश ऐसे हैं जहां 12वीं बॉयोलॉजी से पास युवा भी MBBS कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एनटीए) ने 5 मई 2024 को देशभर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया था। नीट यूजी परीक्षा भारत में डॉक्टर बनने के लिए योग्यता परीक्षा है। नीट स्कोर पर ही भारत में युवाओं को मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। लेकिन हर वर्ष नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले तकरीबन 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में असफल हो जाते हैं। ऐसे युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। देश में अगर आप एमबीबीएस नहीं कर पाए तो क्या हुआ हम बताते हैं कि आपको किन देशों में बिना नीट स्कोर के एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिल सकता है। लेकिन आपका 12वीं बॉयोलॉजी से पास होना जरूरी है। क्योंकि विदेश की कई यूनिवर्सिटीज हर वर्ष भारत के 25 हजार से अधिक युवाओं को एमबीबीएस में दाखिला देती हैं। जिनमें कुछ विवि. ऐसे हैं जो बिना नीट स्कोर के भी एमबीबीएस में एडमिशन दे रहे हैं।
वह देश जहां भारत के ज्यादातर युवा हर वर्ष एडमिशन लेते हैं
- रूस
- यूक्रेन
- चीन
- फिलीपींस
- किर्गिस्तान
- उज्बेकिस्तान
- कजाकिस्तान
- नेपाल
- बांग्लादेश
ऐसे देश जो बिना नीट के एमबीबीएस में दाखिला दे रहे हैं
- अमेरिका
- ब्रिटेन
- कनाडा
- रूस
- यूक्रेन
- चीन और फिलीपींस
न्यूनतम योग्यता
- बिना नीट के विदेश जाकर एमबीबीएस करने के इच्छुक युवा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 12वीं पास हों
- आमतौर पर ज्यादातर यूनिवर्सिटी 12वीं में सामान्य कैटेगरी को छोड़कर 40 प्रतिशत अंक तक के युवाओं को दाखिला दे देती हैं।
- विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को अंग्रेजी में दक्षता परीक्षा टोफेल या आईईएलटीएस को पास करना होगा।
- कुछ देश अपने यहां दाखिला लेने से पहले इंटरनल टेस्ट लेते हैं। जैसे : यूके में UKCAT या बॉयो मेडिकल एडमिशन टेस्ट(BMAT) का आयोजन होता है। जिसके जरिये वह मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने वाले युवाओं की दक्षता और विज्ञान में रुचि की जांच करते हैं।
कैसे मिलेगा आपको एडमिशन
विदेश में दाखिले की पूरी दाखिला प्रक्रिया आपको सफलता मोक्ष के कॅरिअर काउंसलर से दी जाएगी। आप 18005710202 पर कॉल करके अभी उनसे बात कर सकते हैं। या फिर आप MBBS Abroad पर क्लिक करके भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बिना नीट के दाखिला देने वाले देश
उज्बेकिस्तान
यहां 6 साल के एमबीबीएस कार्यक्रम में इंटर्नशिप भी दी जाती है। यहां के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में ये 3 विवि. शामिल हैं।
विवि. और पूरे एमबीबीएस कोर्स की फीस
- ताशकंद मेडिकल अकादमी-फीस 31 लाख
- बुखारा राज्य चिकित्सा संस्थान-फीस 28 लाख
- अंदीजान राज्य चिकित्सा संस्थान-फीस 22 लाख
चीन
बिना नीट के एमबीबीएस की सुविधा प्रदान करने वाले चीन के विवि. में 3 विवि. प्रमुख हैं।
विवि. और पूरे एमबीबीएस कोर्स की फीस
- जुझोऊ मेडिकल यूनिवर्सिटी-फीस 20 लाख
- अनहुई मेडिकल यूनिवर्सिटी-फीस 21 लाख
- यंग्जहो विवि. - फीस 20 लाख
इन विवि. से एमबीबीएस करने के बाद आप दुनिया भर में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
अगर नीट परीक्षा आपने पास की है पर देश में सीट नहीं मिली, तो ये हैं विकल्प
भारत में सीट नहीं मिलने पर आप विदेश से एमबीबीएस के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। क्योरा की एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के 7.5 लाख छात्र विदेशी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी कोर्सेस में इनरोल हैं। क्योंकि प्रति वर्ष भारत से तकरीबन 25 हजार युवा विदेश की यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस कोर्स में दाखिले ले रहे हैं। इसका कारण हैं भारत के निजी कॉलेजों में बढ़ती मेडिकल फीस। जोकि अब 6 वर्षों के एमबीबीएस कोर्स के लिए 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कई निजी कॉलेज भारत में एमबीबीएस के लिए 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में छात्र भारत के निजी कॉलेजों का चुनाव न कर विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिला ले रहे हैं। अगर आप भी 20 लाख से कम फीस में पूरी एमबीबीएस करना चाहते हैं तो SAFALTA MOKSH के टोल फ्री नंबर 1800-571-0202 पर कॉल करें।
कमेंट
कमेंट X